देश में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालो की संख्या बढ़ती ही जा रही है। आज केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब और मध्यप्रदेश में एक-एक की मौत हो गई। वहीं आंध्र प्रदेश में 17, मध्यप्रदेश में 17, राजस्थान में 11, महाराष्ट्र में 10 और यूपी में पांच नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आकंड़ों के मुताबिक अब तक संक्रमितों की संख्या 1251 है। पिछले 24 घंटे में 227 नए मरीज मिले हैं, जो अब तक देश में एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं। देशभर में मृतकों की संख्या 32 हो गई है। साथ ही 100 मरीज ठीक हो चुके हैं।
दिल्ली पुलिस: आठ विदेशी नागरिक दिल्ली के भारत नगर में पाए गए। पूछताछ करने पर हमें पता चला कि वे मरकज निजामुद्दीन से आए थे और 19 मार्च से यहां रह रहे थे। हमने जिलाधिकारी को इसके बारे में सूचित किया है।

तबलीगी जमात में शामिल होने आए सभी विदेशियों का टूरिस्ट वीजा रद्द
अधिकारियों ने कहा है कि टूरिस्ट वीजा पर आने वाले किसी भी विदेशी को तबलीगी गतिविधियों का संचालन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय से वीजा का आवेदन देने वाले तबलीगी कार्यकर्ताओं का भारत में आवास का विवरण और टिकट वापसी की जानकारी मांगी है।
अफवाह फैलाने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि गलत सूचनाओं के कारण देश में कोरोना वायरस को लेकर अफवाहें फैल रही है। इन अफवाहों को फैलाने में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तमिलनाडु के 1500 सदस्यों ने निजामुद्दीन मरकज में भाग लिया था, जिनमें से 1130 राज्य वापस आ गए, बाकी दिल्ली में हैं। वापस लौटे 1130 में लोगों में से हमने 515 की पहचान की है, जो राज्य के कई जिलों से हैं: बीला राजेश, तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव
बीला ने कहा कि दिल्ली (मरकज, निजामुद्दीन) में सम्मेलन में भाग लेने वाले 50 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है। इसके अलावा पांच अन्य लोग भी आज कोरोना से संक्रमित पाए गए है। तमिलनाडु में अब तक 124 लोग कोरोना संक्रमित है।